बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: परेशानी दूर नहरों में पानी पहुंचने से जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत समय पर पटवन से किसानों को फसल सिंचाई में मिलेगा लाभ बक्सर, कार्यालय संवाददाता। इंद्रपुरी बराज से जुड़ी 50 नहरों में इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। समय पर पानी उपलब्ध होने के कारण धान की फसल की सिंचाई में किसानों को परेशानी नहीं हुई। वहीं, नहरों का पानी रोककर अपने खेतों की सिंचाई करने वाले दबंग किसानों की शिकायतें भी लगभग नहीं के बराबर रही। सोन नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार भारती ने बताया कि नहरों के माध्यम से जिले में करीब 400 किलोमीटर के दायरे में सिंचाई होती है। इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण किसानों को पटवन के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं ...