बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: एकमुश्त भदार गांव में ऋण रिकवरी कैंप सह बैंक अदालत का हुआ आयोजन कैंप में स्थानीय एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में जुटे थे लोग फोटो संख्या- 07, कैप्सन- गुरुवार को भदार गांव में बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा लगाए गये कैंप में उपस्थित बैंक पदाधिकारी व ग्रामीण। नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आथर गांव स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा द्वारा गुरुवार को भदार गांव में ऋण वसूली कैंप सह बैंक अदालत का आयोजन किया गया।

ऋण वसूली की जानकारी बैंक के विशेष 'प्रहार 2.0' अभियान के तहत आयोजित शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण व ऋण खाताधारक पहुंचे थे। इस दौरान बकाया ऋण के निपटारे के साथ ग्रामीणों को बैंक की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में एकमुश्त समझौता योजना के तहत 32 ऋण खातों का मौके पर ही...