बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: बक्सर। जिले में अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या-1 में नए पीठासीन पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमारी को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक की अनुशंसा के आलोक में की गई है। उच्च न्यायालय द्वारा बीते 30 जून को इस संबंध में अपनी संस्तुति भेजी गई थी, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की। अनुपम कुमारी वर्तमान में बक्सर में ही जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...