बक्सर, अगस्त 26 -- Buxar News: बक्सर, हमारे संवाददाता। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर रक्तदान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान शहर के दरिया शहीद दादा के पास हुआ। उद्घाटन सदर एसडीएम अविनाश कुमार,एसडीपीओ गौरव पांडेय ने किया। इस अवसर पर 50 से अधिक युवक रक्तदान करने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर सदर एसडीओ ने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। यह थोड़ा सा प्रयास किसी की जिंदगी बचाता है। उन्होंने कहा कि जब कोई बीमार होता है, ऑपरेशन किया जाता है। तब रक्त की आवश्यकता है। यदि समय पर रक्त नहीं मिलता है तब जान चली जाती है। वहीं रक्तदान से ब्लड बैंक में रक्त जमा रहता है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ईद मिलाद उन नबी पर एसडीपी दान कर दिया एकता का संदेश जो जरूरतमंदों की जिंदगी बचता है। इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, नियमितुल्लाह फरीदी,...