बक्सर, अगस्त 26 -- Buxar News: जांच रेहिया गांव में 22 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कुल 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है नामजद केस कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि।

मारपीट का विवरण थाना क्षेत्र के रेहियां गांव में विगत 22 अगस्त को अपने घर से बाहर निकल रहे एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसका इलाज नजदीक के एक अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर पीड़ित मंटू साह ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गांव के ही शिव शंकर साह, कंचन साह समेत दो अन्य महिलाओं को आरोपित किया गया है।

घटना का कारण पुलिस को दिए अपने आवेदन में पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान आ...