Buxar News: इटाढ़ी में लावारिस वाहन से देसी शराब बरामद
बक्सर, अगस्त 4 -- Buxar News: इटाढ़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के महादलित बस्ती मोड़ के पास मंगलवार को पुलिस ने एक लावारिस वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती टीम ने महादलित बस्ती मोड़ के पास खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 493पीस ब्लू लाइन देसी मसाला शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान ने बताया कि बरामद शराब के साथ कार को जब्त कर लिया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चक्की में 126 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.