बक्सर, जुलाई 8 -- Buxar News: पेज चार के लिए ---- गुस्सा बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर के पूर्व सैनिक नाराज बंद गुमटी से हो रही परेशानियों को दूर करने का सैनिकों ने किया अपील फोटो संख्या- 06, कैप्सन- बुधवार को बंद इटाढ़ी गुमटी खोलने की मांग को लेकर जुटे डॉ पीके पांडेय व सैनिक संघ के लोग। बक्सर, निज प्रतिनिधि। इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद रहने से नाराज बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर के पूर्व सैनिकों ने बुधवार को आक्रोश जताते हुए इसे अविलंब खोलने की मांग की। संगठन के चेयरमैन सह आईईएसएम हेल्थ केयर शाहाबाद के अध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय व जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने कहा कि गुमटी बंद रहने से स्कूली बच्चों और आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व सैनि...