बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: इटाढ़ी। प्रखंड की इंदौर पंचायत मुख्यालय स्थित तीन खाद दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान कालाबाजारी की शिकायत उजागर हुई। इनमें जय माता दी खाद भंडार और किसान खाद भंडार शामिल हैं। वहीं, पुरुषोत्तमपुर गांव के दो खाद विक्रेताओं की जांच की गई, जिसमें महामाया खाद भंडार में भी कालाबाजारी की शिकायत सही मिली। सीओ संतोष कुमार प्रीतम ने बताया कि खाद की कालाबाजारी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पांच दुकानदार कालाबाजारी करते पाए गए। मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...