Buxar News: आवारा पशु को बचाने में गड्ढे में पलटी बाइक, चालक रेफर
बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: पेज पांच के लिए --- डुमरांव। स्थानीय शहर के सफाखाना रोड मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क पर खड़े आवारा पशु को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल डुमरांव दक्षिण टोला निवासी प्रशांत कुमार पांडेय (40) मूल रूप से भोजपुर जिले का रहने वाला है। बताया जाता है कि मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशांत नहर मार्ग से घर लौट रहा था। इसी दौरान सफाखाना मोड़ के पास अचानक आवारा पशु सामने आ गया। उसे बचाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.