Buxar News: आरटीआई कार्यकर्ता व पूर्व बीडीसी ने पुलिसकर्मियों पर लगाया साजिश का आरोप, थाने में दिया आवेदन
बक्सर, अक्टूबर 22 -- राकेश कुमार सिंह ने साजिश की आशंका जताई Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। ब्रह्मपुर थाने में चार दिन पहले निगरानी की टीम द्वारा रिश्वतखोरी के आरोप में एक दरोगा की गिरफ्तारी के बाद अब थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर एक दूसरे मामले में गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व बीडीसी व आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने खिलाफ कथित साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने आवेदन की प्रति रिसीविंग के साथ देने और थाने की दैनिक डायरी में सनहा दर्ज करने की मांग की है। महुआर पंचायत के एकडार गांव निवासी राकेश कुमार सिंह ने आवेदन में कहा है कि वह आरटीआई कार्यकर्ता और पूर्व जनप्रतिनिधि हैं। वह लंबे समय से ब्रह्मपुर चौराहे पर अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि जनहित के कार्यों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.