बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पेज पांच के लिए --- बदलाव सीमा निर्धारण के बाद शिवपुर दियर का कुछ हिस्सा बिहार में कभी शिवपुर दियर मौजा करीब 96 हजार एकड़ में फैला था चक्की, एक संवाददाता। चक्की और जवहीं दियर पंचायत में जमीन का सर्वे करना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गई है।

जमीन की स्थिति आरएस और सीएस सर्वे के रिकॉर्ड को लेकर पेच फंसा है। शिवपुर दियर मौजा का इतिहास उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ा होने के कारण जमीन के रिकॉर्ड को लेकर स्थिति और जटिल हो गई है। बताया जाता है कि कभी शिवपुर दियर मौजा करीब 96 हजार एकड़ में फैला था। इसमें उत्तर प्रदेश का हिस्सा अधिक था। हल्दी, माल्देपुर, बलिया होते हुए चक्की, रामदास राय के डेरा, गंगवली, डुमरी, अरक, गायघाट, सपही और नैनीजोर तक इसका क्षेत्र बताया जाता है।

ऐतिहासिक संधि बताया जाता है कि 1377 फसली यानी 1...