Buxar News: आभूषण दुकान का लॉकर काट हजारों की संपत्ति चोरी
बक्सर, अक्टूबर 5 -- Buxar News: गायघाट ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत के पुछरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक आभूषण सह बर्तन की दुकान के लॉकर का ताला ग्राइंडर मशीन से काट उसमें रखे हजारों रुपये के आभूषण समेत कीमती पीतल के बर्तन चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह दुकानदार मंटू वर्मा को तब हुई जब वे खोलने पहुंचे। आभूषण दुकान के मालिक मंटू वर्मा ने बताया कि सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ था। भीतर जाकर जांच करने पर लॉकर का ताला कटा हुआ था। लॉकर में रखे आभूषण और पीतल के कीमती बर्तन गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है की चोरी की इस घटना में हजारों रुपये के आभूषण तथा बर्तन चोर ले भागने में सफल रहे हैं जिसका सही आकलन पीड़ित दुकानदार द्वारा किया जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.