Buxar News: आपसी विवाद में मारपीट
बक्सर, अगस्त 2 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा थाना के स्थानीय गांव में नामजद लोगो द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किया गया है। मारपीट में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसका इलाज नावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस संबंध में जख्मी युवक नीरज कुमार द्वारा तीन नामजद तथा दो अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।अपने आवेदन में पीड़ित ने लिखा है, कि वह सोनवर्षा बाजार से अपने घर जा रहा था । तभी सोनवर्षा गांव निवासी संजीत राम,टाइगर राम और सूरज बढ़ई समेत दोअन्य अज्ञात द्वारा मुझे पकड़कर मारपीट किया गया।जिससे मै गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सोनवर्षा पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले कर जांच - पड़ताल की जा रही है। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.