बक्सर, अगस्त 25 -- Buxar News: नावानगर। सिकरौल थाना के पूरापुर ( बिक्रम इंग्लिश ) गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को हल्की चोटें आई है। जिनका इलाज पुलिस द्वारा सीएचसी नावानगर में कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्ष के द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के अयोध्या सिंह ने बिहारी सिंह, चंदन कुमार, राजू कुमार सहित पांच लोगों को नामजद करते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के बिहारी सिंह ने अयोध्या सिंह, अनिल सिंह सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...