Buxar News: आधे-अधूरे लाइटों की मरम्मत पर भड़के पार्षद
बक्सर, अक्टूबर 15 -- Buxar News: बक्सर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 अंतर्गत आधे-अधूरे लाइटों की मरम्मत पर गुरुवार को वार्ड पार्षद रंजीत श्रीवास्तव भड़क उठे। इस संबंध में वे नप के सिटी मैनेजर से मिलकर शिकायत भी की। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में लगभग एक साल के बाद नप की ओर से लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा था। लेकिन आलम यह रहा कि नप के कर्मी आधे-अधूरे लाइटों की मरम्मत कर गायब हो गए। जबकि इन दिनों दुर्गापूजा व दशहरा का पर्व चल रहा है। इससे वार्ड के लोगों को गली-मुहल्लें में शाम ढ़लने के बाद आने-जाने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.