बक्सर, अक्टूबर 27 -- Buxar News: युवा के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता अभिान चलेगा। इसमें ई-कचरा विषय पर विशेष चेतना सत्र व छात्र क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह निर्देश शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला ने जारी किया है। निर्देश के तहत छात्रों को ई-कचरा कलेक्शन की मैपिंग करायी जाएगी। साथ इसके रिसाईकिलिंग के बारे में बताया जाए। साथ ही छात्रों को बताया जाएगा कि विद्यालयों में चार रंग का डस्टबिन रखा जाएगा। इसमें हरा, नीला, लाल व काला शामिल है। विद्यालयों में एकत्रित कचरा का उठाव प्रतिदिन होगा। जो नगर परिषद, नगर पंचायत या पंचायत स्तर के सफाई करेंगे। इस कचरा को अपशिष्ट केंद्र ले जाया जाएगा। जहां इनका रिसाईकिलिंग होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार छा...