बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: डुमरांव, नगर प्रतिनिधि। बिजली कंपनी में मेंटेनेंस व तार बदलने के कार्य को लेकर मंगलवार को छठिया पोखरा फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में आवश्यक कार्य कराया जाना है। इसके चलते संबंधित फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली बंद रहने से राजगढ़ चौक, ठठेरी बाजार, तिवारी टोला, दक्षिण टोला, निमेज टोला, टीचर ट्रेनिंग रोड, शीला सिनेमा समेत आसपास के कई इलाके के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन क्षेत्र और अन्य जुड़े मोहल्लों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते ...