Buxar News: आज चौसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए होगा अनशन
बक्सर, अक्टूबर 22 -- Buxar News: चौसा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव व यात्री सुविधा बढ़ाने की मांगों को लेकर आज शुक्रवार को अनशन और प्रदर्शन किया जाएगा। चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव ने बताया कि ऐतिहासिक चौसा रेलवे स्टेशन पर बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय नगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव सहित श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल और जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव करने के साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधा बहाल करने की मांगों को लेकर शुक्रवार को अनशन और प्रदर्शन किया जाएगा। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.