Buxar News: अहिरौली गांव व सारीमपुर बांध की बिजली पांच घंटे रहेगी बाधित
बक्सर, अगस्त 19 -- Buxar News: बक्सर। शहर के दलसागर फीडर से जुड़े उपभोक्तओं को गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई रौशन कुमार ने बताया कि दलसागर फीडर के तहत अहिरौली के कुसुम मैरेज हॉल के पास एलटी केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक अहिरौली गांव व सारीमपुर बांध की बिजली बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले जरुरी कार्य पूरा करने और कार्य के दौरान विभागीय कर्मियों को सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.