बक्सर, सितम्बर 11 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- हड़कंप लेवाड़ गांव के समीप खनन विभाग ने वाहन मालिकों पर लगाया जुर्माना विभागीय कार्रवाई के बाद मिट्टी खनन करने वाले लोगों में मचा हड़कंप कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के समीप शुक्रवार को खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी की कटाई किए जाने का मामला पकड़ा। मिट्टी की कटाई कर उसे बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

कार्रवाई के परिणाम क्रियाविधि के दौरान खनन विभाग की टीम ने मिट्टी कटाई में प्रयुक्त जेसीबी और परिवहन में लगे ट्रैक्टर के खिलाफ जुर्माना लगाया। विभाग की कार्रवाई से अवैध मिट्टी कटाई व परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। खनन विभाग द्वारा थाने में दिए प्रतिवेदन के अनुसार जेसीबी से अवैध रूप में साधारण मिट्टी की कटाई की जा रही थी। इ...