बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- सिमरी। थाना क्षेत्र के बड़कागांव स्थित सब्बलपट्टी में बुधवार को बिजली कंपनी ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते दो लोगों को पकड़ा है। कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। जांच टीम ने स्थानीय गांव में दो लोगों के आवासीय परिसर की जांच की। इस दौरान दोनों को बायपास कर बिजली का अवैध उपभोग करते पाया गया। इस मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता ने दोनों के खिलाफ सिमरी थाने में बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है। कंपनी ने दोनों आरोपितों पर कुल 26,353 रुपये का अर्थदंड लगाया है। कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों में हड़कंप मच गया। छापेमारी दल में नागेंद्र मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी व श्रीराम चौधरी सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दु...