Buxar News: अल्लाह शहीद बाबा की मजार पर आयोजित सालाना उर्स में उमड़े श्रद्धालु
बक्सर, जुलाई 21 -- Buxar News: पेज चार के लिए --- चौसा। स्थानीय नगर पंचायत के चुन्नी मार्ग में रेलवे लाइन के किनारे पर स्थित अल्लाह शहीद बाबा की मजार पर मंगलवार को सालाना उर्स आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत और प्रखण्ड के अलग-अलग गांवों के अलावा जिले और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बलिया जिले से काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने पहुंचकर बाबा की मजार पर चादरपोशी करते हुए मन्नत मांगी। इस अवसर पर यहां मेला भी आयोजित किया गया। मेले में जलेबी और खाने-पीने के सामानों के अलावा खिलौने और महिला श्रृंगार प्रसाधन की सामग्रियों की खूब बिक्री रही। मौके पर पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने इस सालाना उर्स में पहुंच कर मजार पर बाबा का दर्शन कर लोगों की खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। दरगाह के संचालन कयूम खान और बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.