बक्सर, नवम्बर 27 -- सार्वजनिक परिसंपत्तियों का सुधार Buxar News: पेज चार के लिए ---- अभियान विद्यालयों में स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जा रहा है स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता, मरीजों के लिए सुविधाजनक वातावरण बनाया जा रहा बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में सेवा संकल्प-सह-कायाकल्प अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले की सार्वजनिक परिसंपत्तियों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित बनाना है। ताकि, इसे जन उपयोगी बनाया जा सके। सरकारी संस्थानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करना है। इस अभियान के माध्यम से जिले के विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों एवं छात्रावासों के आधारभूत ढांचे में सुधार किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक भवनों का निरीक्...