बक्सर, जुलाई 6 -- Buxar News: जख्मी डुमरांव से जा रहा था दिल्ली, श्रमजीवी में सवार होने के दौरान हुई दुर्घटना पत्नी बच्चों को डिब्बे में चढ़ाते खुली ट्रेन, सवार होने के दौरान ट्रैक पर गिरा डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान सोमवार की दोपहर एक यात्री ट्रैक के नीचे चला गया। ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना के बाद डुमरांव स्टेशन पर अफरातफरी मच गई थी। शोर होने पर चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका गया और जख्मी यात्री को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी साथ ही ट्रेन में सवार जख्मी यात्री की पत्नी और बच्चों को उतारा गया। पति की हालत देख पत्नी बिलख पड़ी। रेल पुलिस के अनुसार नावानगर प्रखंड के भटौली गांव निवासी भगवान स़िह का पुत्र विजय कुमार यादव दिल्ली के प्राइवेट कंपनी मे...