Buxar News: अतिक्रमण से घिरा शहीद पार्क, कार्रवाई की मांग:
बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर के मध्य स्थित शहीद पार्क, जो स्थानीय लोगों के लिए गौरव और आकर्षण का केंद्र है, इन दिनों अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। पार्क के मुख्य प्रवेश द्वारों पर फुटपाथी दुकानदारों ने अस्थायी रूप से चौकी, टेबल और अन्य सामान लगाकर कब्जा जमा लिया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय रामविलास, जयराम, अखिलेश और सुरेंद्र ने बताया कि अतिक्रमण के कारण पार्क की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने और पार्क के प्रवेश मार्ग को पूरी तरह खाली कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: फुटपाथ पर फल बिक्रेताओं ने कर लिया है कब्जा, लोगों को परेशानी (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.