बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद की ओर से दुर्गापूजा व दशहरा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस चौकी से अंबेडकर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस क्रम में सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले कुल 08 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर 7500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इनमें ज्योति चौक से अंबेडकर चौक के बीच फुटपाथ पर नारियल पानी बेचने वालों पर विशेष कार्रवाई की गई। कुल पांच नारियल पानी विक्रेताओं से 500 रुपए प्रति विक्रेता जुर्माना वसूला गया। जबकि अन्य तीन स्थायी व फुटपाथी दुकानदारों से फुटपाथ तक दुकानें सजाने को लेकर कुल 05 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। साथ ही सभी को आगे से फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त रखने की सख्त चेतावनी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा ने किया। ब...