Buxar News: अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला जख्मी
बक्सर, अगस्त 10 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- डुमरांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिस पर सवार एक महिला यात्री जख्मी हो गई। इस घटना के बाद वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया। राहगीरों की मदद से महिला को निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। जख्मी महिला की पहचान कृष्णाब्रह्म गांव निवासी मंतोष कुमार की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। राहगीरों के अनुसार जख्मी महिला डुमरांव में अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। वह ई रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप एक वाहन ने टक्कर मार दी। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.