Buxar News: अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज धराया
बक्सर, अक्टूबर 13 -- Buxar News: नावानगर। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को डुमरांव शाखा नहर मार्ग पर बुढ़ैला पुल के पास 37.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई में शराब बरामदगी के साथ न केवल एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया, बल्कि शराब ढोने में इस्तेमाल हुई एक बाइक को भी जब्त किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर मार्ग से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद बुढ़ैला नहर पुल के पास वाहन जांच शुरू कराई गई। उसी दौरान परमडीह पुल की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा। हालांकि, जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी करीब 37.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.