Buxar News: अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार:
बक्सर, सितम्बर 3 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 16 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंगाव गांव निवासी सिद्धनाथ राम के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंगाव गांव में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद व्यक्ति ने बचने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.