BUMS : दो विषयों में फेल छात्रा को तीसरे वर्ष की बीयूएमएस परीक्षा में बैठने की अनुमति
पटना, अक्टूबर 2 -- पटना हाईकोर्ट ने यूनानी मेडिकल छात्रा को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति हरीश कुमार की एकल पीठ ने कदमकुआं स्थित सरकारी तिब्बी कॉलेज में बीयूएमएस 2021-2026 सत्र की छात्रा खुशबू कुमारी की अर्जी को मंजूर करते हुए एकेयू को 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली थर्ड ईयर मुख्य प्रोफेशनल परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का आदेश दिया है। कटिहार निवासी खुशबू कुमारी सेकेंड ईयर के फर्स्ट सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में दो विषयों में फेल हो गई थी, जिसका रिजल्ट 20 अगस्त को प्रकाशित किया गया था। नियम के अनुसार विवि को तय समय में सेकेंड सप्लीमेंट्री परीक्षा करानी थी, लेकिन आज तक परीक्षा नहीं हुई। इसी बीच थर्ड ईयर मेन परीक्षा की तारीख 3 अक्तूबर घोषित कर दी गई। आवेदिका के अधिवक्ता ने एनसीआईएसएम के गजट का हवाला देते हुए कहा कि सेकेंड प्रोफेशनल में एक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.