Bulandsehar News: 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर बच्चों का नहाने का वीडियो वायरल
बुलंदशहर, अगस्त 2 -- Bulandsehar News: गांव इस्लामाबाद में 80 फीट ऊंची पानी की टंकी में बच्चे नहाते दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशाल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टी नहीं करता है। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ बच्चे 80 फीट ऊंची पानी की टंकी में नहा रहे हैं। वहीं टंकी पर जाने के लिए सीढी भी टूटी हुई है। जिसके बाद भी बच्चे टंकी में नहाने के लिए पहुंचे हैं। खतरे से अनजान बच्चों की यह हरकत किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऊंचाई से गिरने या पानी में डूबने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि किसी बच्चे के साथ अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.