बुलंदशहर, अगस्त 18 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बीकेडीए ने मंगलवार को कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर 36 बीघा से अधिक जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही लगभग 26 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग और 300 वर्गमीटर में बने एक अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देश पर अभियान के दौरान सतीश प्रधान व कुशल पाल द्वारा ग्राम सुनेहरा में करीब 12 बीघा, मो. माजिद द्वारा ग्राम सुनेहरा नौसाना रोड में करीब 8 बीघा और मो. जाहिद द्वारा इसी मार्ग पर करीब 4 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को सील किया गया। यह भी पढ़ें- Hapur New...