Bulandsehar News: 21 अगस्त को निकलेगी अटेवा की तिरंगा यात्रा
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टीईटी लागू करने के विरोध में 21 अगस्त को जिले में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को एनएमओपीएस के बैनर तले अटेवा की एक बैठक नगर के शिव चरन इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एकजुट माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परम सिंह ने की तथा संचालन अटेवा के मेरठ मंडल अध्यक्ष इन्द्रेश यादव ने किया। इन्द्रेश यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा तीन बजे डीआईओएस कार्यालय से प्रारंभ होकर अंसारी रोड चौराहा होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचेगी और वहां पर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में बिजनेश शर्मा, सुनीता कुमारी, नरेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.