Bulandsehar News: 20 दिन बाद शांत हुई गंगा, घटा जलस्तर तो दिखने लगे टापू
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- Bulandsehar News: करीब 20 दिनों तक रौद्र रूप दिखाने वाली गंगा अब धीरे-धीरे शांत होने लगी है। जलस्तर में लगातार गिरावट के साथ कटान की रफ्तार भी थमने लगी है। गंगा का पानी कम होते ही नदी का बदला हुआ स्वरूप सामने आने लगा है। कई स्थानों पर पानी के बीच टापू दिखाई देने लगे हैं, जबकि गंगा घाटों पर भी धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण अहार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कटान हुआ।
कटान का प्रभाव सिद्ध बाबा गंगा घाट इस कटान से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। गंगा की तेज धारा ने घाट के आसपास करीब 150 मीटर चौड़ाई क्षेत्र में कटान किया। इससे न केवल जमीन का बड़ा हिस्सा गंगा में समा गया, बल्कि गंगा की मुख्य धारा भी इस छोर पर आ गई।
जलस्तर और ग्रामीणों की स्थिति लगातार कटान के कारण सिद्ध बाबा घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.