बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: पहासू। पहासू क्षेत्र के बनैल राजवाहे से अल्लीपुर जाने वाले मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों की मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जमकर नोंक झोंक हुई और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 4 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का निर्माण 2 करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपये की भारी-भरकम लागत से कराया जा रहा है। इसके बावजूद ठेकेदार निर्माण कार्य में खुलेआम मानक विहीन और घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत ग्रामीणों द्वारा लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड...