बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 2.25 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2.25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिहान पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला कोटवाड(खानपुर) और गिरीश पुत्र छोटेलाल निवासी मोहल्ला अहेरियान(खानपुर) के रूप में हुई। ​पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरीश का...