बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में आगामी 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से महिपाल सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष, भुवनेश मथुरिया को महामंत्री तथा केपी सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों व युवाओं ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। समिति के अनुसार 16 अगस्त को निकलने वाली शोभायात्रा में क्षेत्र के गांवों, कस्बों तथा आसपास के जनपदों से हजारों लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...