बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: 12 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को 22 वर्ष के कारावास और 62 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो-02) सतेन्द्र प्रकाश पांडे की अदालत ने सुनाया है। ​अभियोजन पक्ष के अनुसार, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रिवाड़ा निवासी इमरान पुत्र वसीम ने वर्ष 2022 में एक 12 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में 3 सितंबर 2022 को थाना जहांगीराबाद में आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश पूरी करते हुए 7 दिसंबर 2022 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। पुलिस महानिदेशक...