Bulandsehar News: 100 फीट तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित वीरेंद्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी के बच्चों द्वारा 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ प्रबंधक नितिन भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा का रास्ता तिरंगा यात्रा कायस्थवाड़ा से शुरू होकर बाजार माधोदास बकरकसाबान , बड़ा बाजार, हनुमान चौक और कबाड़ी बाजार होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। भारत माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे बच्चों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाकर नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा हाथों में थामकर ले जाया गया 100 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.