बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: गुलावठी। स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोडिफाइड बुलेट और अन्य बाइकों से पटाखे फोड़ने और कानफोडू प्रेशर हॉर्न बजाकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने कुल 60 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10 मोडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न जब्त किए हैं। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने इन दोपहिया वाहनों से मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतारे। नियमानुसार ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाने और उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...