Bulandsehar News: हादसा : सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते दिनों सड़क हादसे में एक युवक की मौत और उसके साथी के घायल होने के मामले में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल युवक का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। देहात पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में अनूपशहर क्षेत्र के गांव खुशालगढ़ निवासी विकास पुत्र हरज्ञान सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते 16 जुलाई की रात उनका भाई चंद्रवीर अपने गांव के ही साथी नरेश पुत्र निन्नामी के साथ बाइक से बुलंदशहर आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बुलंदशहर-जहांगीराबाद रोड पर सहकारी नगर के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक टैंकर के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार नरेश की मौके पर ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.