Bulandsehar News: मां की डांट से नाराज होकर 10वीं का छात्र घर से लापता
बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कालोनी से 16वर्षीय छात्र अपनी मां की डांट से क्षुब्ध होकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी जब किशोर का कोई सुराग नहीं लगा, तो पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में क्षेत्र की एक कालोनी निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र एक स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ता है। रविवार 16 अगस्त को किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। मां की डांट से नाराज होकर किशोर बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। देर शाम तक जब छात्र घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.