Bulandsehar News: फटा नोट बदलने से मना करने पर बुजुर्ग महिला दुकानदार को पीटा, गल्ले से 5 हजार लूटे
बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र स्थित ज्ञानलोक कॉलोनी(मऊखेड़ा) में फटा नोट बदलने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ दिया और दुकान के गल्ले में रखे पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद सीजेएम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की शिकायत नगर कोतवाली में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी पीड़िता प्रवेश रानी पत्नी स्व. ऋषिपाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपने घर के पास एक छोटी परचून की दुकान चलाती हैं। पीड़िता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.