बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में प्लॉट दिखाने गए एक युवक और उसके साथी के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पीड़ित रवि कुमार पुत्र सुरेश चंद शर्मा निवासी राम विहार, शास्त्री नगर ने तहरीर देकर बताया कि वह 12 जुलाई को गांव चावली में प्लॉट को दिखाने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय, बिना नंबर की एक कार में सवार तीन से पांच लोगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। ​आरोप है कि हमलावरों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जो कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रास्ते में युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, घायल इन लोगों ने मिलकर पीड़ित और उसके साथी अयान पुत्र साजिद निवासी सुभाष नगर स...