बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के मोहल्ला मोहनकुटी में रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड व पंच से मारपीट की, जिसमें एक युवक का हाथ टूट गया और परिवार के अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। न्यायालय के आदेश पर नगर पुलिस ने महिला समेत नौ नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में ​मोहल्ला मोहनकुटी निवासी पीड़ित विजय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पीड़ित ने बताया है कि उनका बड़ा बेटा लवकेश एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। लवकेश ने अपनी जिम्मेदारी पर मोहल्ले के ही सौरभ तोमर की नौकरी उसी कंपनी में लगवाई थी। आरोप है कि सौरभ कंपनी के पैसों में हेराफेरी करने लगा था। लवकेश द्वारा विरोध किए ...