बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित किशोरी बाग से सामान लेने निकली 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। पीड़ित परिजनों ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में अनूपशहर रोड स्थित किशोरी बाग निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 7 सितंबर को उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर से पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। ​पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि बीसा कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। उन्होंने पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्...