बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में एक महिला होमगार्ड को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला होमगार्ड अपनी स्कूटी से डयूटी पर जा रही थी। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में आवास-विकास कालोनी द्वितीय निवासी पीड़िता डोली वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वह होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं। 16 जून की सुबह अपनी स्कूटी से होमगार्ड कार्यालय ड्यूटी पर जा रही थी। ​आरोप है कि रास्ते में कालाआम चौक के पास एक कार के चालक यतेंद्र कुमार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला होमगार्ड की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डोली वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल महिला होमगार्ड का अस्पताल में उपचार कराया गया है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज...