Bulandsehar News: होमगार्ड राज्यमंत्री ने मां विचित्रा देवी के मंदिर में की पूजा अर्चना
बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव चौंढेरा में स्थित मां विचित्रा देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन प्रदेश के होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मां चामुंडा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। चौंढेरा गांव में स्थित मां विचित्रा देवी मंदिर क्षेत्र की प्राचीन शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भी मंदिर मे भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवरात्र के दूसरे दिन निमहरा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.