Bulandsehar News: होटल में युवक को गोली मारने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, होटल भी सील किया गया
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में नहर पुल के पास स्थित होटल आरकॉस-स्टे में युवक को गोली मारने के पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जानलेवा हमला करने के आरोप में चालान किया है। वहीं, जांच में होटल में अवैध गतिविधियां और मानकों का पालन न करने के चलते उसे सील कर दिया है। गौरतलब है कि 31 अगस्त की दोपहर को नगर क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर निवासी प्रिंस राज गुप्ता को बातचीत के बहाने होटल आकॉस-स्टे के अंदर बुलाकर गोली मार दी गई थी। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा सात नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि वारदात में शामिल मुख्य नामजद आरोपियों विशाल पंडित, राम, लकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.