बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार ने जनपद के प्रमुख िशवालय एवं कांवड़ मार्गों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। गांव गंगेरुआ पर स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ पर हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। उधर अहार क्षेत्र के प्रसिद्ध अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को शिवभक्तों के लिए विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा हेलीकॉप्टर से मंदिर परिसर में मौजूद शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होने की सूचना सुबह से ही शिवभक्तों को मिल गई थी, जिसके बाद श्रद्धालु बेसब्री से हेलीकॉप्टर के मंदिर परिसर के ऊपर पहुंचने का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अंबकेश्वर मह...